द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में NDA की सियासत काफी गरमाती दिखाई दे रही है। जहां एक तरफ चिराग के द्वारा मांगी गई सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। वहीं दूसरी ओर अब जीतन राम मांझी के बयान ने भी हलचल मचा दी है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि उन्हें मान्यता प्राप्त पार्टी बनाने के लिए पर्याप्त सीटें चाहिए, यदि नहीं मिलती है, तो उनकी पार्टी एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी। .jpg)
इस बयान के बाद बिहार की सियासत में NDA एक गंभीर उलझन में फंसता दिखाई दे रहा है। जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि "उनकी पार्टी का मकसद मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बनना नहीं, बल्कि मान्यता प्राप्त दल के रूप में विधानसभा में अपनी जगह सुनिश्चित करना है।"
वहीं उन्होंने आगे स्पष्ट रूप से कहा "हम बस इतनी ही मांग कर रहे हैं कि हमारी पार्टी को मान्यता मिले। अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन एनडीए में ही बने रहेंगे।" जिसके बाद अब NDA की मुश्किलें काफी बढ़ती दिखाई दे रही हैं। वहीं अब सीट को लेकर निर्णय ले पाना NDA के लियुए काफी मुश्किल भरा हो सकता है। .jpeg)
आपको बता दें कि आज NDA की बैठक होने वाली है, जहां वह सीटों को लेकर ऐलान कर सकती है, लेकिन उसके पहले ही अब चिराग और जीतन राम मांझी की पार्टी तक से सीटों को लेकर विवाद होता दिखाई दे रहा है।