द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर झामुमो छह अक्टूबर को पटना में राजद के तेजस्वी यादव के साथ बैठक करेगा। पार्टी अध्यक्ष सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू व पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय को बातचीत करने के लिए इसकी कमान सौंपी है। ये दोनों छह अक्तूबर को ही पटना जायेंगे। इससे पहले सितंबर में हेमंत सोरेन ने पटना में वोटर अधिकार रैली के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की थी। हालांकि, उस दौरान सीट पर बात नहीं हुई थी। 
वहीं इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो सीमावर्ती जिलों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। जहां कम से कम 12 सीटों पर झामुमो अपने उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी में है। सूत्रों से खबर मिली है कि महागठबंधन से इस बार झामुमो 12 सीटों की मांग करेगा। इसके पीछे पार्टी तर्क है कि बिहार के सीमावर्ती जिलों में पार्टी का जनाधार है। पूर्व में पार्टी के विधायक भी वहां से रहे हैं। और इसलिए पार्टी द्वारा बिहार के तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, रामपुर, बनमनखी, जमालपुर, पीरपैंती और चकाई सीट की मांग की जायेगी।.jpeg)
आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में JMM ने राजद को चुनाव लड़ने के लिए 7 सीटें दी थी, जिसमें से उन्हें 4 सीटों पर जीत मिली थी।