logo

पटना : अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली, देर रात पार्टी से अपने घर वापस लौट रहे थे

crime_26.jpg

पटना:
बिहार में अपराधी के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पटना के बिहटा थानाक्षेत्र के अमर गांव (Amar village of Bihta police station area of Patna) में एक पत्रकार को गोली मार दी गई है। अपराधियों ने दौनिक अखबार के संवाददाता (dainik newspaper reporter) पर ताबातोड़ फारिंग की। इस वारदात के बाद पत्रकार को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया (hospitalized in critical condition) गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस (Patna Police) मामले का पता चलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।


पहले से घात लगाए बैठे से आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकार रवि शंकर सोमवार की देर रात एक पार्टी से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक सामने आकर गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में एक गोली पत्रकार के जांघ में लगी है, जबकि दूसरी गोली शरीर को छूते हुए निकल गई है। बदमाशों ने एक के बाद एक कुल 5-6 राउंड फायरिंग की थी।


मामले की जांच की जुटी पुलिस
इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने बारीकी से मामले की छानबीन की। घायल पत्रकार से भी पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।