द फॉलोअप डेस्क
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में काराकाट विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद यहां का चुनावी माहौल बेहद रोचक हो गया है। ज्योति सिंह ने अपने पारिवारिक विवाद को सार्वजनिक रूप से उठाने के बाद एक भावनात्मक दांव चला है, जिससे यह सीट अब हॉट-सीट बन गई है।उन्होंने बीते दिन सोमवार काराकाट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। .jpg)
बता दें कि इस सीट पर फिलहाल भाकपा माले (CPI(ML)L) के अरुण सिंह विधायक हैं, जिन्होंने 2020 के चुनाव में जीत हासिल की थी। लेकिन अब इस सीट से जदयू ने महाबली सिंह को, वहीं जन सुराज ने योगेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। जिसके बाद अब एक तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। 
पारिवारिक विवाद में घिरी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह चुनावी मैदान में उतरने से पूर्व प्रशांत किशोर से भी मुलाकात के लिए पहुंची थी। लेकिन बात नहीं बनने के बाद वह निर्दलीय ही मैदान में उतर गई हैं। इस विधानसभा से उतरना एक बड़ा फैक्टर यह भी माना जा रहा है कि इस लोकसभा से 2024 में खुद पवन सिंह चुनाव में उतरे थे, जहां लगतार ज्योति सिंह साथ दिखी थी। लेकिन वह ये चुनाव हार गए थे। उसके बाद भी ज्योति सिंह लगातार इस जगह का दौरा कर रही थी। जिससे लोगों का मानना है कि युवाओं और महिलाओं का वोट इन्हें प्राप्त हो सकता है।