logo

कटिहार में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 35 घायल; 12 की हालत नाजुक

कटिहार में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 35 घायल; 12 की हालत नाजुक

कटिहार/बिहार 
कटिहार जिले में शनिवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नालंदा से पश्चिम बंगाल जा रही एक यात्री बस की सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। घटना जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत  NH-31 पर जुराबगंज के पास हुई है।

35 घायल, 12 यात्रियों की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि बस में 50 यात्री सवार थे। जिसमें 35 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोढ़ा भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार, 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर किया गया है। 

जेसीबी से हटाई गई बस, जांच में जुटी पुलिस
दुर्घटना के बाद NH-31 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस ने JCB मंगवाकर पलटी हुई बस को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे बहाल हो सका।  जानकारी के मुताबिक, कार सवार व्यक्ति भी हादसे में गंभीर रुप से घायल हुआ है।

Tags - Katihar bus accident Katihar road accident Bihar bus crash NH31 accident