द फॉलोअप डेस्क
बिहार के आरजेडी नेता सुनील राय के अपहरण होने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने हथियार के बल पर सुनील राय का अपहरण किया है। घटना छपरा के मुफस्सिल के सांडा गांव की है। यह पूरी घटना इलाके सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच करने में जुट गई है। बता दें कि सुनील कुमार राय पूर्व में राजद से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके है।
