logo

Kudhani by-election result : कुढ़नी में काउटिंग जारी, BJP-JDU में कांटे की टक्कर

kudhni2.jpg

डेस्क:
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। इसके लिए सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुल 23 राउंड की वोटों की गिनती होनी है। यहां बीजेपी और जेडीयू में कांटे की टक्कर है।दोपहर तक यहां तस्वीरे साफ हो जाएगी। 

  • 20वें राउंड में भाजपा 1151 वोटों से आगे।
  • 19 राउंड केे बाद बदला खेल जदयू पीछे, भाजपा अब 56 वोटों से आगे। 
  •  18 राउंड के बाद जदयू 2477 वोटों से आगे।
  • 17वें राउंड के बाद जदयू 2184 वोटों से आगे।
  • 16वें राउंड के बाद भाजपा को 53532 मत मिले वहीं जदयू को 54675 वोट मिले हैं। जदयू 1143 वोटों से आगे है।
  • 15वें राउंड के बाद जदयू 1691वोटों से आगे।
  • 14वें राउंड के बाद जदयू 1625 वोटों से आगे।
  • 13वें और 14वें राउंड में जेडीयू आगे
  • 12वें राउंड में केदार गुप्ता को 41860 और मनोज कुशवाहा को 43412 वोट मिले।
  • 11वें राउंड में केदार गुप्ता को 39265 और मनोज कुशवाहा को 40441 वोट मिले।
  • 10वें राउंड में केदार गुप्ता को 35569 और मनोज कुशवाहा को 36998 वोट मिले।
  • नौवे राउंड में मनोज कुशवाहा को 34000 वोट मिले हैं वही केदार गुप्ता को 32198 वोट मिले हैं।
  • आठवें राउंड में केदार गुप्ता को 30324 वोट मिले हैं वही मनोज कुशवाहा को 27771 वोट मिले हैं।
  • सातवें राउंड में बीजेपी 26948,जेडीयू 23312, VIP 1610 और AIMIM 1472 वोट मिले हैं।
  • छठे राउंड की वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता 2 हजार वोट से आगे हैं। उन्हें 22587 वोट मिले हैं वहीं जेडीयू के मनोज कुशवाहा को 20521 वोट मिले हैं।
  • पांचवे राउंड की बात करे तो जेडीयू के मनोज कुशवाहा 682 वोटों से आगे चल रहे थे।

 
13 प्रत्याशियों मैदान में
इस उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशियों मैदान में हैं। इनमें बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता, महागठबंधन से जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा, वीआईपी से नीलाभ कुमार, एआईएमआईएम से मो. गुलाम मुर्तजा, उपेंद्र साह, कालिकांत झा, संजय ठाकुर, सुखदेव प्रसाद, आलोक कुमार, दिनेश राय, विनोद कुमार, शेखर साहनी और संजय कुमार हैं।