द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रीय लोक जनता दल (Rashtriya Lok Janata Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने विरासत बचाओ नमन यात्रा (Save Heritage Naman Yatra) की शुरूआत कर दी है। कुशवाहा ने चंपारण के भितिहरवा के गांधी आश्रम से शुभारंभ किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कुशवाहा ने सीएम नीतीश (CM Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा नहीं बल्कि समापण यात्रा निकाली थी। उनकी समाधान यात्रा से किसी को कोई समाधान नहीं मिला है।

बिहार में कानून व्यवस्था बिल्कुल फेल
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बिल्कुल फेल है। नीतीश कुमार को इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार पहले ठीक थे, लेकिन अब 2005 से पहले वाले स्थिति हो गई है। नीतीश कुमार ने जिसके खिलाफ संघर्ष किया, आंदोलन किया, आज उन्हीं के साथ जाकर मिल गए हैं। इसलिए मैं उनसे अलग हो गया और विरासत बचाओ नमन यात्रा कर रहा हूं।

दो चरणों में होगी यात्रा
यात्रा दो चरणों में होगी। पहला चरण 28 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। इसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया से छपरा और सीवान जाएंगे। होली के बाद दूसरे चरण की शुरुआत 15 मार्च से होगी। यात्रा का समापन 20 मार्च को पटना, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर, जमुई, औरंगाबाद होते हुए अरवल में जगदेव बाबू के गांव में होगा। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर सभा का आयोजन किया जाएगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT