logo

BIHAR : 'विरासत' बचाने के लिए आज से नमन यात्रा करेंगे कुशवाहा

upendre2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जदयू के संसदीय बोड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से अपनी राह अलग कर ली है। कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल (Rashtriya Lok Janata Dal) बना ली है। वह इस पार्टी के अध्यक्ष हैं। कुशवाहा आज से विरासत बचाओ नमन यात्रा पर हैं। इसकी शुरूआत चंपारण के भितिहरवा से किया है। यात्रा 20 मार्च से चलेगी। बता दें कि जेडीयू से अलग होने के बाद यह कुशवाहा की पहली यात्रा है।

दो चरणों में होगी यात्रा
यात्रा दो चरणों में होगी। पहला चरण 28 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। इसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया से छपरा और सीवान जाएंगे। होली के बाद दूसरे चरण की शुरुआत 15 मार्च से होगी। यात्रा का समापन 20 मार्च को पटना, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर, जमुई, औरंगाबाद होते हुए अरवल में जगदेव बाबू के गांव में होगा। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर सभा का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपेंद्र कुशवाहा ने ये जानकारी दी।


तेजस्वी को विरासत सौंपने को लेकर बवाल
जेडीयू से उपेंद्र कुशवाहा के अलग होने का कारण हैं तेजस्वी यादव। नीतीश कुमार ने पहले ही कई दफे आरजेडी के नेता बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बिहार की कमान सौंपने की बात कही है। उनकी ये बात जेडीयू के कई नेताओं को ठीक नहीं लगी कि नीतीश कुमार ऐसे कैसे अपनी विरासत किसी अन्य पार्टी के हाथ में सौंप सकते हैं। क्या जेडीयू में कोई इस लायक नहीं था? कुशवाहा ने उस डील की भी बात कही थी जिसमें नीतीश-तेजस्वी के बीच उनको मुख्यमंत्री बनाने की डील हुई थी। उधर, ललन सिंह की बातों से भी कई दफे लगा कि वो भी इससे नाखुश हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT