logo

लखीसराय में नशे की हालत में हंगामा करते मिले निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार

vis2.jpg

लखीसराय/बिहार 
बिहार में इन दिनों शराबबंदी कानून लागू करने वाले अधिकारी लगातार चर्चा में हैं। इस बीच लखीसराय में निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर दीपक राम का वीडियो वायरल हो रहा है। इन पर आरोप है कि बीती रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दीपक राम पर हाल ही में दवा बरामदगी और कथित तौर पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद से चर्चा में हैं। फिलहाल उत्पाद विभाग गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज किया गया है। मामला शहर के नई बाजार स्थित गौशाला गली की है। 

क्या था पूरा मामला?
ड्रग इंस्पेक्टर दीपक राम पहले भी रिश्वत और ऑडियो वायरल मामले को लेकर विवादों में रह चुके हैं। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में पकड़ी गई दवाओं से लदे एक वाहन के मामले में उन पर 16 दिनों तक कार्रवाई नहीं करने और दवा रिलीज करने के बदले तीन लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इसी मामले में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने पर उन्होंने मंत्री से हुई बातचीत का कथित ऑडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया था, जिसके बाद मामला पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया। इस प्रकरण के बाद उनका तबादला पटना कर दिया गया और विभागीय जांच में उन्हें निलंबित कर दिया गया। स्थानीय ड्रग्स संगठन के लोगों का आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान वह मेडिकल दुकानदारों को अनावश्यक रूप से परेशान करते थे। 

जिनके कंधों पर शराबबंदी लागू करने की जिम्मा
गौरतलब है कि रविवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक इलाके से एक पुलिसकर्मी जवान का शराब की नशे में धुत लुढ़के हुए पाया गया था। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो भी सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुई थी। स्थानीय लोग कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे थे कि जिनके कंधों पर शराबबंदी लागू करने की जिम्मा है वही शराब के नशे में धुत होकर लुढ़क रहे हैं। अब ऐसे में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। राज्य में शराबबंदी कानून को लागू कराने वाले ही शराब की नशे में धुत मिल रहे हैं। इस पर विपक्ष भी लगातार हमलावर है।

Tags - Lakhisarai News Drug Inspector Deepak Ram निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर