द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो चुकी है। वहीं RJD में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसी बीच RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ RJD कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कराया है। इस दौरान राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित उनका पूरा परिवार शामिल हुआ। पटना स्थित RJD कार्यालय में नामांकन के दौरान पार्टी के कई बड़े कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं कार्यालय के बाहर भी लालू यादव जिन्दाबाद के नारे लगे।
मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अब तक किसी ने नामांकन दर्ज नहीं कराया है, जिससे यह तय माना जा रहा है कि लालू एक बार फिर से RJD कर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। पार्टी के नेता अब्दुल बारी ने पहले भी स्पष्ट किया था कि लालू ही अध्यक्ष बनेंगे।
बता दें कि RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा 5 जुलाई को की जाएगी। जिसके बाद से पार्टी पूर्ण रूप से चुनावी मोड में नजर आने लगेगी। अध्यक्ष पद के लिए लालू का नामांकन कराना और कार्यालय के बाहर भीड़ के उत्साह से लग रहा है मानों जनता और कार्यकर्ता लालू के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ना चाहती है।