logo

BIHAR : लालू प्रसाद के किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन पूरा, तेजस्वी यादव ने प्रार्थनाओं के लिए लोगों का किया धन्यवाद

lalu_kidney.jpg

डेस्क:
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad) का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफतापूर्वक पूरा हुआ। लालू के किडनी उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने दी हैं। लालू यादव और रोहिणी दोनों का ऑपरेशन सफतापूर्वक हो गया है। 1 घंटे तक ये ऑपरेशन चला। दोनों स्वस्थ अभी ICU में हैं। लालू के छोटे बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी  यादव (Tejashwi Yadav) ने फेसबुक और ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है। पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष  दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। वहीं मीसा भारती ने लिखा है कि पापा अभी ICU में हैं, होश में हैं और बातें कर पा रहे हैं!

छोटी बहन पूरी तरह से स्वस्थ
मीशा भारती ने ट्वीट कर लिखा कि छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ अभी ICU में हैं। अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है।

रेडी टू रॉक एंड रोल
किडनी ट्रांसप्लांट से पहले लालू की बेटी रोहिणी ने ट्विटर पर अस्पताल के अंदर की फोटो शेयर करते लिखा है कि रेडी टू रॉक एंड रोल...दूसरे ट्वीट में रोहिणी ने लिखा है कि मेरे लिए इतना ही काफी है आपकी खैरियत मेरी जिंदगी है।

झारखंड राजद के कार्यकर्ताओं ने की प्रार्थना
लालू यादव के सफलतापूर्वक किडनी ट्रासप्लांट के लिए बिहार और झारखंड में पूजा का दौर लगातार जारी है। झारखंड राजद के कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा के मंदिर में लालू यादव की तस्वीर सामने रख महामृत्युंजय जाप कर उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालू यादव के लिए हर कोई भगवान से प्रार्थना कर रहा है फिर चाहें वह पिछड़ी जाति के लोग हो, दलित हो, अल्पसंख्यक हो, शोषित है। अभी के समय में जब देश में संप्रदायिक ताकत जो देश को बेचने और तोड़ने में लगे है ऐसे समय में लालू यादव की उपस्थिति अनिवार्य है। लालू यादव कभी भी नहीं झूके। उन्होंने डट कर संप्रदायिक ताकतों से युद्ध किया है।