logo

BIHAR : लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लांट आज, रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा- रेडी टू रॉक एंड रोल...

lalu_with_rohini.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad) का आज किडनी ट्रांसप्लांट होना है। लालू को किडनी उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) दे रही हैं। लालू यादव और रोहिणी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। दोनों की संबंधित सभी टेस्ट पूरे हो चुके हैं। दोनों का ब्लड ग्रुप AB पॉजिटिव है। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल (Mount Elizabeth Hospital) में लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लांट होना है। बता दें कि लालू यादव के साथ सिंगापुर में उनका पूरा परिवार मौजूद है।


रोहिणी ने किया ट्विट
किडनी ट्रांसप्लांट से पहले लालू की बेटी रोहिणी ने ट्विटर पर अस्पताल के अंदर की फोटो शेयर करते लिखा है कि रेडी टू रॉक एंड रोल...दूसरे ट्वीट में रोहिणी ने लिखा है कि मेरे लिए इतना ही काफी है आपकी खैरियत मेरी जिंदगी है।

 

झारखंड राजद के कार्यकर्ताओं ने की प्रार्थना
लालू यादव के सफलतापूर्वक किडनी ट्रासप्लांट के लिए झारखंड राजद के कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा के मंदिर में लालू यादव की तस्वीर सामने रख महामृत्युंजय जाप कर उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालू यादव के लिए हर कोई भगवान से प्रार्थना कर रहा है फिर चाहें वह पिछड़ी जाति के लोग हो, दलित हो, अल्पसंख्यक हो, शोषित है। अभी के समय में जब देश में संप्रदायिक ताकत जो देश को बेचने और तोड़ने में लगे है ऐसे समय में लालू यादव की उपस्थिति अनिवार्य है। लालू यादव कभी भी नहीं झूके। उन्होंने डट कर संप्रदायिक ताकतों से युद्ध किया है।


इतनी बिमारी से जूझ रहे हैं लालू
लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी की बीमारी, थैलीसीमिया (रक्त से संबंधित बीमारी), ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत, POST AVR (हृदय से सम्बंधित) जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं। पिछले दिनों रिम्स रांची के डॉक्टरों की एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसके अनुसार लालू प्रसाद यादव की अब केवल 25 प्रतिशत किडनी ही काम करती है।