logo

BIHAR : रातों-रात नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाले गिरते रुपए पर मुँह क्यों नहीं खोल रहेः लालू 

lalu_yadav_2.jpg

डेस्क:
भारतीय रुपये में गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार 20 अक्टूबर 2022 को पहली बार ओपनिंग में एक डॉलर (Rupee vs Dollar) के मुकाबले 83 के स्तर को तोड़ कर नीचे चला गया है। रुपये ने आज शुरुआती कारोबार करते हुए इसमें 6 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है और यह 83.08 रुपये प्रति डॉलर के लेवल पर आ गया। वहीं 9.15 मिनट पर रुपये करीब 83.06 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच चुका है। अब इसे लेकर सियासत गरमा गई (politics heats up) है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार सत्तापक्ष पर हमलावर है। इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि रातों-रात नोटबंदी कर देश और देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाले गिरते रुपए पर मुँह नहीं खोल रहे है।


लालू यादव ने किया ट्वीट
लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ऐतिहासिक रूप से सबसे कमजोर। डॉलर के मुकाबले रुपया बुरी तरह टूट कर पहली बार पहुंचा 83 के पार। रातों-रात नोटबंदी कर देश और देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाले गिरते रुपए पर मुँह नहीं खोल रहे है। गरीबी,बेरोजगारी और महंगाई पर तो वो कभी बोलते ही नहीं।

रुपये में गिरावट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक
आपको बता दें कि डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होता रुपया भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। रुपये की गिरती कीमतों के कारण तेल कंपनियों को तेल खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके साथ ही खाने के तेल और बाकी इंपोर्ट आइटम के लिए भी सरकार को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, जिससे हमारी इंपोर्ट बिल में इजाफा होगा। इसके साथ ही विदेश में पढ़ने वाले लाखों भारतीय बच्चों पर भी इसका असर पड़ेगा और उनके माता-पिता को बच्चों की पढ़ाई के लिए ज्यादा फीस चुकानी पड़ेगी। इन सब का असर आखिर में अर्थव्यवस्था पर ही पड़ेगा।

 

निर्मला सीतारमण ने गिरती कीमतों पर दिया बयान
हाल ही में अमेरिका दौरे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने रुपये की गिरती कीमतों पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि रुपया कमजोर नहीं हो रहा, हमें इसे ऐसे देखना चाहिए कि डॉलर मजबूत हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि भारतीय रुपया विश्व की बाकि करेंसी की तुलना में काफी अच्छा कर रहा है।