द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। सभी पार्टियाँ चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुटी हुई है। इसी बीच अब बड़ी खबर आ रही है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली रवाना हो चुके हैं। यह दौरा काफी महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कल यानि 13 अक्टूबर को लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की कोर्ट में पेशी होनी है। मिली जानकारी अनुसार कल कोर्ट इस मामले में अहम फैसला सुना सकता है।.jpg)
इसके अलावे कल कोर्ट में पेशी होने से पहले आज देर शाम लालू और तेजस्वी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलेंगे और सीट बंटवारे को लेकर कई बातें होंगी जिसके बाद सीटों का मुद्दा फाइनल करेंगे। ऐसा भी माना जा रहा है कि जल्द ही महागठबंधन में सीटों का ऐलान हो सकता है। 
बता दें की पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है। फिलहाल पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया जारी है। जो 17 अक्टूबर को तक चलेगी। हालांकि अभी तक महागठबंधन और एनडीए में सीट बंटवारे का मामला सुलझ नहीं पाया है। दोनों ही गठबंधन के नेता अपने अपने घटक दल को मनाने में लगे हुए हैं।