logo

BIHAR : फिर सिंगापुर जाएंगे लालू, किडनी ट्रांसप्लांट की प्रकिया होगी पूरी

lalu_yadav8.jpg

पटना:
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Yadav) नवंबर के अंतिम हफ्ते में सिंगापुर जाएंगे। वहां  शुरूआती जांच के बाद उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा। उनके साथ उनकी पत्नी और राज्य की पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) और बड़ी बेटी मीशा भारती (Misa bharti) भी जाएंगी। इस बात की जानकारी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दी है।


रोहिणी आचार्य करेंगी किडनी डोनेट
 लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य किडनी डोनेट करेंगी। रोहिणी ने 11 नवंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया था कि वह अपनी एक किडनी पिता लालू को देंगी। एक लंबे पोस्ट में रोहिणी ने लिखा था कि वह अपने पिता को केवल मांस का एक छोटा सा टुकड़ा दे रही हैं। इस पोस्ट में रोहिणी ने लिखा कि 'मैं पापा के लिए कुछ भी कर सकती हूं। कृपया प्रार्थना करें कि सब कुछ ठीक हो जाए और पापा एक बार फिर आपकी आवाज उठाएं।'

सिंगापुर में रहती है रोहिणी
गौरतलब है कि पिछले कई सालों से दिल्ली एम्स में किडनी की समस्या का इलाज करा रहे लालू को एम्स के डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह नहीं दी थी, लेकिन सिंगापुर दौरे के दौरान वहां के डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। सिंगापुर में रहने वाली लालू की बेटी रोहिणी बिहार की राजनीतिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखती हैं और अपने राजनीतिक विचारों को आवाज देने और विपक्ष पर हमला करने के लिए बहुत सक्रिय भी हैं।