logo

लालू यादव के करीबी की संदिग्ध स्थिति में मौत, सड़क किनारे पड़े मिले

nagina_yadav.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लालू यादव के करीबी और बेगूसराय के पूर्व मुखिया नगीना यादव की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात वो अपने बाइक से इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे। इसकी बात देर रात पुलिस को वो डंडारी थाना क्षेत्र को डंडारी थाना के पास सड़क किनारे बेहोश मिले। जहां से पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं इस घटना के बाद राजद को बड़े नेता अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं इस घटना के बाद राजद कोटे के मंत्रियों में शोक की लहर है।


शरीर में कहीं भी चोट का कोई निशान नहीं
इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना का जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही इस मामले को लेकर कुछ स्पष्ट रूप से किया जा रहा है। वहीं इस मामले को राजद नेताओं का कहना है कि सड़क हादसा होने की बात बताई गई है, लेकिन शरीर में कहीं भी चोट का कोई निशान नहीं दिख रहा है। बताया जा रहा है कि बखरी से वापस लौटने के दौरान देर रात आंधी और बारिश के समय नगीना यादव सड़क हादसे के शिकार हुए हैं। 


दो दशक से राजद से जुड़े
नगीना यादव पिछले दो दशक से राजद से जुड़े थे।  नगीना यादव अभी पंचायती राज प्रकोष्ठ के राजद के प्रदेश महासचिव थे। बेगूसराय जिले में पार्टी के मजबूत नेता के रूप में इनकी छवि थी। राजद के वरीय नेता होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके दोनों बेटों से उनका व्यक्तिगत संपर्क था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT