डेस्क:
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव सिगांपुर पहुंच (Lalu Yadav reaches Singapore) चुके हैं। सिंगापुर एयरपोर्ट (Singapore Airport) पर उनकी बेटी रोहिणी ने उनका स्वागत किया। रोहिणी का पूरा परिवार लालू प्रसाद और उनके साथ गये लोगों को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद था। व्हीलचेयर पर बैठकर लालू यादव एयरपोर्ट से बाहर निकले। सिंगापुर में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या (Rohini Acharya) रहती हैं। वे रोहिणी के पास ही रहकर अपना इलाज कराएंगे।
रोहिणी ने ट्वीटर पर साझा की खुशी
रोहिणी ने ट्वीटर पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि,जिनका हौसला आसमान से ऊंचा है।मेरे पापा के जैसा दुनिया में ना कोई दूजा है। बता दें कि लालू प्रसाद दिल्ली से परिजनों के साथ-साथ पार्टी नेताओं और सेवकों की टीम के साथ सिंगापुर के लिए रवाना हुए। लालू परिवार का मानना है कि इलाज के सिलसिले में सिंगापुर में लंबे समय तक भी रहना पड़ सकता है। लिहाजा लालू प्रसाद यादव के साथ 6 लोग सिंगापुर गए हैं। परिवार से उनकी पत्नी राबड़ी और बेटी मीसा भारती भी सिगांपुर के लिए रवाना हुई है।
जिनका हौसला आसमान से ऊंचा है
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) October 12, 2022
मेरे पापा के जैसा दुनिया में न कोई दूजा है..???????? pic.twitter.com/ZxfOR3s38P
कई बिमारी से जूझ रहे हैं लालू
लालू यादव को डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमज़ोर इम्युनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या और आंख में दिक्कत जैसी कई बीमारियों ने घेर रखा है। पर उनकी सबसे बड़ी समस्या किडनी की ही है। लालू की किडनी लेवल फोर में यानी लास्ट स्टेज में है जो 20 से 25 प्रतिशत तक ही काम करती है। ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट के विकल्प पर उनका परिवार गंभीरता से विचार कर रहा है।
