logo

ED रेड में गर्भवती बहू को हुई परेशानी पर भड़के लालू यादव, कहा- क्या BJP इतने निम्नस्तर पर उतरकर हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी?

lalu_yadav_gussa.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लैंड फॉर जॉब मामले ने ईडी ने लालू यादव और उनके करीबीयों पर शिकंजा कस लिया है। शुक्रवार को एजेंसी ने लालू यादव के करीबियों के दिल्ली, मुंबई, नोएडा और पटना में 15 जगहों पर छापेमारी की थी। अब इस कार्रवाई पर लालू ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है। लालू यादव ने अपनी गर्भवती बहू राजश्री यादव को हुई परेशानी को लेकर अपनी नराजगी जताई है। 


भाजपाई ED ने 15 घंटों से बैठा रखा
लालू यादव ने लिखा है कि हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है। हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई ED ने 15 घंटों से बैठा रखा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी? संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।

लालू, राबड़ी समेत 16 को 15 मार्च को पेश होने के आदेश
बता दें कि 27 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने RJD सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व CM और उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती को समन जारी किया। जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में CBI की चार्जशीट पर कोर्ट ने समन जारी किया था। जिसमें 15 मार्च को कोर्ट में सभी को पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT