द फॉलोअप डेस्क
राजद सुप्रीमो लालू यादव सिंगापुर जाने वाले हैं। ऐसी खबरें पिछले दिनों सामने आई थी। कहां जा रहा था कि लालू यादव 13 अप्रैल यानी आज रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। लेकिन उनका यह कार्यक्रम रद्द हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव अभी सिंगापुर नहीं जाएंगे। आगे डॉक्टर जब तिथि तय करेंगे तभी वह सिंगापुर जाएंगे। लालू के सिंगापूर नहीं जाना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि फिलहाल लालू की नजर विपक्षी एकता को एकजुट करने को लेकर नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान पर है।

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पूर्णिया रैली को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित किया था
लालू प्रसाद की सेहत पहले से काफी अच्छी है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा है। किडनी ट्रांसप्लांट के सफल ऑपरेशन के बाद उन्होंने पूर्णिया की महागठबंधन की महारैली को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित भी किया था और 2024 में भाजपा को मात देने के लिए तमाम विपक्षी पार्टियों की एकजुटता पर जोर भी दे रहे हैं।

5 दिसंबर को कराया था किडनी ट्रांसप्लांट
बता दें कि लालू यादव ने 5 दिसंबर को सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट किया थी। 11 फरवरी को लालू दिल्ली लौटे थे। उसके बाद से वह बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट कराए करीब 2 महीने का समय बीत चुका है। बताया जा रहा है कि लालू यादव रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जाने वाले हैं। भारत आने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें समय पर चेकअप कराने की सलाह दी है। पहले खबर सामने आई थी कि 13 अप्रैल को लालू सिंगापुर जाएंगे। लेकिन फिलहाल उनका प्लान कैंसिल हो गया है। अभी कहा जा रहा है कि लालू अगले महीने कभी भी सिंगापुर जा सकते हैं।