logo

13 अप्रैल को फिर सिंगापुर जाएंगे लालू यादव, ये है बड़ी वजह

lalu_yadav10.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद एक बार फिर सिंगापुर जा रहे हैं। दो महीने पहले सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराकर भारत लौटे लालू के फिर सिंगापुर जाने की खबरें सामने आ रही है। संभावना जताई जा रही है कि 13 अप्रैल को लालू प्रसाद दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। जानकारी हो कि 2 महीने पहले ही सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी। जिसके बाद वो 11 फरवरी को भारत लौटे थे। जिसके बाद से वो दिल्ली में ही रह रहे हैं। 


रोहिणी ने डोनेट की थी किडनी
बता दें कि दिसंबर 2022 को लालू यादव ने अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट कर नई जिंदगी दी थी। लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के करीब 2 महीने बीत चुके हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि लालू यादव एक बार फिर सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। हालांकि चिंता करने वाली जैसी कोई बात नहीं है,आरजेडी सुप्रीमो रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। भारत आने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ है। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें तय समय पर चेकअप कराने को कह रखा है। इसलिए वह सिंगापुर जाएंगे।