logo

ट्रेन से कटकर तेंदुए की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

leopard2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम चंपारण के बगहा से में एक तेंदुए की मौत हो गई है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड के भावसार नाला के समीप पिलर संख्या 383 के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई है।  यह हादसा रविवार सुबह हुआ है। जानकारी के अनुसार जंगल से निकलकर तेदुंआ रेलवे ट्रैक पर आ गया था। वह ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी मालगाड़ी की चपेट में आकर तेंदुए की मौत हो गई है। वहीं घटना की जानकारी पाकर वन-विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है।