logo

‘नीतीश कुमार की तरह उनकी सरकार भी मारने लगी है पलटी’, जानें सम्राट चौधरी ने क्यों कही ये बात

samrat2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने मुंगेर में एक सभा को संबोधित करते हुए जदयू पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सम्राट चौधरी नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर बरसे। सम्राट चौधरी ने कहा कि अब तो नीतीश कुमार के साथ-साथ उनकी सरकार भी अपनी फैसले से पलटी मारने लगे हैं।


शराबबंदी में शराब बिकना नीतीश कुमार की नाकामी
सम्राट चौधरी ने कहा कि जो नीतीश कुमार पहले कहते थे कि जो पिएगा वो मरेगा। अब अचानक उनका हृदय परिवर्तन हुआ है। उन्होंने जहरीली शराब से मरने वाले लोगों को मुआवजा देने का ऐलान कर दिया है। ऐसा क्यों? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में शराब बंद है। तो क्या वह यह बताएंगे कि बेचने वाला कौन है। जबकि नीतीश कुमार खुद बिहार के गृह मंत्री भी हैं। ऐसे में यदि बिहार में शराब बिक रहा है तो बिहार के गृह मंत्री की नाकामी है। नीतीश कुमार अगर सुशासन नहीं दे सकते हैं तो सीएम बने रहने का उनको एक घंटा भी अधिकार नहीं है।


राजद में पिछले 25 वर्षों से एक ही राष्ट्रीय अध्यक्ष
इसके आलावा उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी बिना नाम लिए ही हमलावर होते हुए कहा कि, आजकल जेडीयू में एक पॉकेट वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। नीतीश कुमार एक पैकेट से कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष निकालते हैं दूसरे पॉकेट से प्रदेश अध्यक्ष। वहीं दूसरी पार्टी राजद में पिछले 25 वर्षों से एक ही राष्ट्रीय अध्यक्ष है। पर भाजपा में पिछले 43 वर्षों मैं 21 वां प्रदेश अध्यक्ष बना हूं। इनकी पार्टी में कोई लोकतांत्रिक व्यवस्था है या नहीं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT