द फॉलोअप डेस्क
बिहार में आज महागठबंधन की महारैली (Grand Alliance Rally) है। इस रैली में महागठबंधन के 7 घटक दल के नेता एक मंच पर आएंगे। इस रैली की तैयारी में कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। उधर शाह महागठबंधन से महज 400 किलोमीटर दूर बगहा में सभा को संबोधित करेंगे। है। बता दें कि इस महारैली में जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और डिप्टी CM तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) संबोधित करेंगे। महागठबंधन के बड़े नेता खुद जाकर लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। दरअसल नेताओं को यह पता है कि यह सिर्फ एक रैली नहीं है, बल्कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह महागठबंधन के लिए एक तरह से अपनी ताकत दिखाने का बड़ा मौका है। यह रैली महागठबंधन की एकता और शक्ति प्रदर्शन के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिया गया है।

लालूप्रसाद ऑनलाइन लोगों से रूबरू
यह पहली बार है जब महागठबंधन के 7 घटक दलों के शीर्ष नेता एक मंच पर नजर आयेंगे। रैली को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, सीपीआइ के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि एक लंबे अंतराल के बाद राजद सुप्रीमो लालूप्रसाद ऑनलाइन लोगों से रूबरू होंगे।

पूर्णिया का रण ही क्यों चुना
महागठबंधन 2024 में भाजपा को टक्कर देने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।ऐसे में बीजेपी को टक्कर देने के लिए महागठबंधन की एकता और रणनीति बेहद जरूरी है। अब आपको बताते हैं कि महागठबंधन की रैली की शुरूआत के लिए पूर्णिया का रण ही क्यों चुना। बता दें कि सीमांचल महागठबंधन का गढ़ है। लोकसभा चुनाव 2019 में देखे तो 4 में से 3 सीट महागठबंधन के खाते में गई थी। महागठबंधन ने उसी मैदान को चुना है जहां से भाजपा ने हुकांर भरी थी। जानकारी हो कि गृहमंत्री अमित शाह का भजपा-जदयू के अलग होने का बाद से लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। सबसे दिलचस्प यह है कि उसी दिन अमित शाह भी बिहार में रहेंगे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT