पटना:
राजधानी पटना से गंगा नदी में एक नाव डूबने की खबर सामने आई है। घटना रविवार सुबह दीघा में पिलर नंबर 10 (pillar number 10 in digha) के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार नाव में कुल 21 लोग सवार (21 people aboard) थे। 15 लोगों को स्थानीय गोताखोरों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि 6 लोग अभी भी लापता है। उनकी तलाश जारी है। हादसे की सूचना SDRF टीम को दी गई है। टीम घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी (SDRF Team engaged in rescue operation) है।

मरीन ड्राइव के पिलर से टकरा गई नाव
मिली जानकारी के अनुसार सुबह बालू लदी नाव गंगा नदी में बने मरीन ड्राइव के पिलर से टकरा गई। देखते ही देखते नाव नदी में समा गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरा मच गई। देखते ही देखते मौके पर सौकड़ों लोग जमा हो गए।

सीएम का स्टीमर भी जेपी सेतु से टकराया था
NDRF,SDRF और जिला प्रशासन की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोर की मदद ली जा रही है। वहीं, आपको बता दें कि कुछ दिन पहले छठ घाटों की तैयारी का जायजा लेने सीएम नीतीश कुमार निकले थे। इस दौरान सीएम का स्टीमर भी जेपी सेतु से टकरा गया था। इस घटना में सीएम को चोट भी आई थी। हालांकि प्रशासन के तरफ से कहा गया कि स्टीमर खराब हो गई थी। जिसे बदला गया। सीएम को चोट नहीं आई थी।