द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच अररिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फारबिसगंज स्थित ज्योति होटल परिसर में सोमवार की देर शाम प्रशासन की टीम ने आचार संहिता को लेकर कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में कुल 35 लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। .jpeg)
जानकारी के मुताबिक प्रशासन को सूचना मिली थी कि इन प्रतिष्ठानों के माध्यम से चुनावी इस्तेमाल के लिए बड़े पैमाने पर रुपये का आदान-प्रदान किया जा रहा है। जो कि आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। इसके बाद मिली सूचना के आधार पर पुष्टि के बाद एसडीओ रंजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। SST टीम व प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। बरामद की गई राशि को फ़िलहाल आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। ताकि उचित तरीके से जांच हो सके। 
अधिकारीयों के कहना है कि यह जांच की जा रही है कि मिली हुई राशि चुनावी काम के लिए लायी गई थी या अन्य किसी गतिविध के लिए। होटल हुए इस अचानक छापेमारी से परिसर और आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने जानकारी दी कि, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की आशंका पर त्वरित कार्रवाई की गई। नकदी के स्रोत और उसके संभावित चुनावी उपयोग की जांच आयकर विभाग करेगा।
बता दें कि बिहार चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हो रहा है जिसमें अररिया सहित कई विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इसी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रही है।