logo

CM नीतीश को मारने की धमकी देने वाला गुजरात से गिरफ्तार, गूगल से निकाला था नंबर

nitish_kumar_dhmki.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी देने वाला गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। युवक का नाम अंकित मिश्रा है। अंकित नीतीश कुमार को वॉट्सऐप पर धमकी देता था। बताया गया है कि युवक ने सीएम का नंबर गूगल से सर्च करके निकाला था। जिसमें से सीएम के ऑफिस का नंबर मिला। जिसपर उसने धमकी दे दी। पुलिस को शिकायत करने के बाद मामले की जांच शुरू हुई। गुजरात क्राइंम ब्रांच की मदद से पुलिस को यह सफलता मिली है। वो आज आरोपी को लेकर पटना आएगी। यहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।


20 मार्च को दिया था धमकी
सूरत क्राइम ब्रांच के अधिकारी ललित वागड़िया युवक ने 20 मार्च को नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी देने के 72 घंटे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में पटना सचिवालय थाने ने सूरत क्राइम ब्रांच से मदद मांगी थी।टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर हमने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और बिहार पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बिहार पुलिस यहां पहुंची और कार्रवाई शुरू की। हमने अंकित को बिहार पुलिस को सौंप दिया है। उसने हमारी पूछताछ में बताया कि उसने नीतीश कुमार का नंबर गुगल से निकाला था।


रैंडम मैसेज करने की बात कबूली
अब आरोपी को पटना लाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस आरोपी से जानने की कोशिश करेगी कि अंकित को नीतीश कुमार से क्या दुश्मनी है। उसने उन्हें धमकी क्यों दी। वो कहां का रहने वाला है। क्या किसी के बोलने पर उसने ऐसा किया है। इसके साथ पुलिस इस बात का पता भी लगाएगी कि क्या इसके पीछे किसी राजनैतिक पार्टी का हाथ है। फिलहाल आरोपी ने रैंडम मैसेज करने की बात कबूल की है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT