logo

मनीष कश्यप ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, सभी मामले की सुनवाई एक जगह करने की अपील की

manish_kashyap_sc.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में  यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें उसने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि बिहार और तमिलनाडु में दर्ज सारे मामलों की सुनवाई एक जगह हो। मीडिया रिपोट्स की मानें तो इसके साथ ही मनीष कश्यप ने जमानत की गुहार भी लगाई है। बता दें कि मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में मजदूरों से हुए हिंसा की भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के मामले में पूछताछ हो रही है। फिलहाल मनीष कश्यप तमिलनाडु पुलिस की कस्टडी में है।

अभी और पूछताछ करेगी तमिलनाडु पुलिस

वहीं मीडिया रिपोट्स की मानें तो मनीष कश्यप से तमिलनाडु पुलिस एक बार और पूछताछ करेगी। मनीष को आज मदुरई कोर्ट में पेशी किया गया। जहां कोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को मनीष की रिमांड सौंप दी। जिसके बाद एक बार फिर तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप से अपनी पूछताछ शुरू कर सकेगी। जानकारी हो कि तमिलनाडु पुलिस ने रिमांड अवधि बढ़ाने की अपील की थी। बता दें कि मनीष कश्यप के सरेंडर करने के तुरंत बाद तमिलनाडु पुलिस की टीम पटना पहुंची थी। तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को अपने साथ ले जाना चाहती थी।हालांकि बिहार पुलिस और ईओयू की पूछताछ की वजह से उस वक्त ऐसा नहीं हो पाया था। बता दें कि घर की कुर्की होने के डर से मनीष कश्यप ने 18 मार्च को जगदीशपुर ओपी में सरेंडर कर दिया था।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT