logo

मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, EOU कर रही पूछताछ

manish_kashyap1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने  सरेंडर कर दिया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के दबाव में मनीष कश्यप ने सरेंडर किया है। जानकारी के अनुसार EOU की टीम मनीष कश्यप से पूछताछ कर रही है। मनीष कश्यप ने बेतिया के जगदीशपुर ओपी में सरेंडर किया है। इधर, जगदीशपुर ओपी की पुलिस शनिवार सुबह मनीष के घर की कुर्की करने पहुंची। मजिस्ट्रेट की तैनाती में मझौलिया के डुमरी महनवा गांव में पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की। बता दें कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले का फेक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के आरोप पर यूट्यूबर पर कार्रवाई की जा रही है।