द फॉलोअप डेस्क
यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सरेंडर जगदीशपुर ओपी की पुलिस शनिवार सुबह सरेंडर किया। अब मनीष को बेतिया से पटना लाया जा रहा है। यहां आर्थिक इकाई की टीम (EOU) उससे पूछताछ करेगी। इसके लिए टीम ने सवालों की लिस्ट भी तैयार कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनीष कश्यप से पूछताछ के लिए तमिलनाडु से भी टीम आई है।बता दें कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले का फेक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के आरोप पर यूट्यूबर पर कार्रवाई की जा रही है।

रिमांड पर लेकर EOU की टीम लंबी पूछताछ करेगी
जानकारी के अनुसार बेतिया से पटना लाने के बाद EOU की उससे पूछताछ करेगी। इस दौरान पुलिस मनीष कश्यप से यह जानने की कोशिश करेगी कि फर्जी वीडियो फैलाने के पीछे उनकी क्या मंशा थी। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने की भी तैयारी में है। शुरुआती पूछताछ के बाद मनीष को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी के दौरान कोर्ट से उसे रिमांड पर देने की अपील की जाएगी। इसको लेकर EOU ने तैयारी की है। रिमांड पर लेकर EOU की टीम लंबी पूछताछ करेगी।

पुलिस ने बनाया दबाव
बता दें कि तमिलनाडु मामले में EOU की टीमे ने मनीष कश्यप खिलाफ कुल 3 एफआईआऱ किए हैं। वहीं गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बनाई गई थी। टीम लगातार कई जगहों पर छापेमारी कर रही थी। आरोपी के हाथ न आने पर पुलिस ने जबरदस्त तरीके पर दबाव बनाया। जिसके बाद वह सरेंडर करने पर मजबूर हो गया। बता दें कि शनिवार की सुबह में बेतिया पुलिस ने मझौलिया थाना में दर्ज FIR नंबर 193/2021 के तहत कुर्की की कार्रवाई की। इस कार्रवाई का ऐसा असर हुआ कि कई दिनों से फरार मनीष कश्यप ने शनिवार को ही बेतिया में सरेंडर कर दिया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT