logo

AIMIM के लिखे पत्र पर मनोज झा ने दिया जवाब, कहा- बिहार में वो चुनाव न लड़े वही हमारी जीत होगी

manoj_jha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
AIMIM द्वारा लिखे पत्र के जवाब में RJD के बड़े नेता का जवाब आया है जिसमें उन्होंने AIMIM को बिहार चुनाव न लड़ने की नसीहत देदी है। दरअसल राज्यसभा सांसद और RJD नेता मनोज झा ने मीडिया के बातचीत में कहा है कि यदि बिहार में BJP को हराना है तो वे चुनाव न लड़कर ही एक बड़ी मदद कर सकते हैं। वहीं तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल पर उस पत्र की एक तस्वीर पोस्ट की है और जनता से पूछा है कि क्या AIMIM को महागठबंधन में शामिल कर लेना चाहिए। 
मनोज झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "ओवैसी साहब मूलतः उनका बेस हैदराबाद में है। उनका चुनाव लड़ने से क्या होता है नहीं होता है ये ओवैसी साहब भी जानते हैं उनके सलाहकार भी जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर आपकी मंशा है BJP कि अधिनायकवादी चरित्र को शिकस्त दी जाए अगर नफरत की उनकी राजनीति को शिकस्त दी जाए तो कई दफा चुनाव न लड़ने का फैसला भी उसी तरह का फैसला होगा। और मुझे उम्मीद है वो उन पर विचार करेंगे"।
मीडिया ने जब सवाल किया कि यदि सेक्युलर सीटें वितरित की जाती है तो विपक्ष को फायदा होगा। इस पर मनोज झा ने कहा कि "कई बार चुनाव में ऐसे क्षण आते हैं जब आपका न लड़ने का फैसला तेजस्वी जी के नेतृत्व में पूरे महागठबंधन को... मैं समझता हूं कि तेजस्वी जी ने महागठबंधन में लंबी लकीर खींच दी है। इस लकीर को समझते हुए मैं ओवैसी को आग्रह करूंगा।  ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। देश की राजनीति को भी निर्धारित करेगा"। 
बता दें कि AIMIM पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने लालू को एक पत्र लिखकर महागठबंधन में  होने की इच्छा जताई थी। जिस पर मनोज झा ने खुलकर जवाब दिया है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news bihar update bihar election bihar politics bihar vidhansabha election 2025 AIMIM lalau yadav india gathbandhan india alliance manoj jha mp manoj jha tejaswi yadav owaisi