द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बेगूसराय जिले में प्रेमी से मिलने गई एक शादीशुदा महिला की लाश फंदे में लटकी मिली है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के न्यू जाफर नगर गांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक साल पूर्व महिला की शादी हुई थी, लेकिन एक महीने के बाद ही वह ससुराल से भागकर अपने प्रेमी के पास आ गई थी। जिसके बाद इस मामले को लेकर पंचायत की गई, जहां पति ने साथ रखने से इंकार कर दिया। उसके बाद महिला अपने माता-पिता के साथ पटना में रहती थी। 
मृतका की पहचान न्यू जाफर नगर गांव के रहने वाले मुकेश राय की बेटी 22 वर्षीय हिना कुमारी के रूप में हुई है। परिवार वालों का कहना है कि शनिवार की रात अपने प्रेमी के बुलाने पर वह बेगूसराय पहुंची जहां प्रेमी ने रविवार को अपने साथ रखा। इसके बाद सोमवार की सुबह प्रेमी घर से 200 मित्र की दूरी पर महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली है। मृतका के पिता के दिए आवेदन में प्रेमी, उसके भाई, माता- पिता समेत एक अन्य को नामजद किया गया है। 
मौत की सूचना पर बलिया DSP और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को दुपट्टे के सहारे बने फंदे से नीचे उतारा। पुलिस टीम के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गहन जांच में जुट गई। मृतका के चचेरे भाई ने पुलिस के पूछताछ के दौरान बताया कि उसके प्रेमी नीरज और नीरज के घर वालों ने मिलकर उसे मारा है। उन्ही पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी और नीरज से प्यार को लेकर जिद पर अड़ी रही। 