द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन हंगामदार चल रहा है। सदन के अंतिम दिन बिहार हिंसा को लेकर बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया है। बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को 5 मार्शल ने उठाकर सदन से बाहर छोड़ दिया। मार्शल विधायक को हाथ और पैर से उठाकर सदन के बाहर तक लेकर आए। वहीं सदन के बाहर निकाले जाने पर जीवेश मिश्रा ने कहा है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। मैंने तो सिर्फ बिहार में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का सवाल पूछा था। मुख्यमंत्री को बुलाकर जवाब देने की मांग की थी।

2 बजे तक सदन स्थगित
जानकारी के अनुसार बीजेपी विधानसभा सत्र के अंतिम दिन रामनवमी के दौरान वे हिंसा को लेकर सरकार से जवाब मांगा बीजेपी ने NIA जांच की मांग की है। इसके बाद स्पीकर ने उन्हें बैठने को कहा। जीवेश मिश्रा नहीं माने तो स्पीकर ने मार्शल बुलाकर बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को बाहर निकालने का आदेश दे दिया। स्पीकर की विधायक पर इस कार्रवाई के बाद सदन से बीजेपी विधायकों ने वॉक आउट कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 28 मिनट में ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT