logo

बिहार में आज से मेट्रो सेवा शुरू, CM नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी; जानें किराया

पटना_मेट्रो.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से तीन स्टेशनों तक मेट्रो के परिचालन की शुरुआत कर दी है। सीएम ने पटना मेट्रो को हरी झंडी दिखाई और इस दौरान वो खुद भी मेट्रो में सवार हुए। वहीं मेट्रो में राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
यह होगा किराया
पटना मेट्रो में आईएसबीटी से जीरो माइल का किराया 15 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं न्यू आईएसबीटी से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन का किराया 30 रुपए रखा गया है। यानी फ़िलहाल पटना मेट्रो का न्यूनतम किराया 15 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपया रखा गया है। पटना मेट्रो का संचालन सुबह 8 बजे से रात के 10 बजे तक होगा। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए हर 20 मिनट पर प्रत्येक स्टेशन पर मेट्रो सुविधा उपलब्ध होगी। जो कि प्रतिदिन 40 से 42 फेरे लगाएगी।
वहीं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो के हर डब्बों में 360-डिग्री सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। और आपात स्थिति के लिए दो आपातकालीन बटन और माइक्रोफोन की सुविधा दी गई है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update patna metro news patna latest news patna khabar patna update CM nitish kumar news patna metro khabar