logo

बिना चीड़-फाड़ के कैदी के पेट से निकाला गया मोबाइल, पुलिस को आता देख निगला था

bihar_kaiddi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गोपालगंज में बीते रविवार (19 फरवरी) को जेल में बंद एक कैदी ने पुलिस को आता देख फोन निगल लिया था। जिसके बाद पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे IGIMS में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा थी। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ड़ॉक्टर ने कैदी के पेट से सफालतापूर्वक मोबाइल फोन को निकाल लिया है। लेकिन बिना किसी चीर-फाड़ के....अब आप सोचेंगे आखिर कैसे? कैदी के पेट में 3.5 इंच लंबा और 2 इंच चौड़ा फोन फंसा हुआ था। डॉक्टर्स ने कहा कि 25 साल के करियर में ऐसा केस नहीं देखा था। बता दें कि अस्पताल के डॉक्टरों ने इंडोस्कोपी से उसके मुंह के जरिए मशीन से मोबाइल निकाला। बता दें कि कैदी का नाम कौशल अली है। अस्पताल में एक्स-रे आने के बाद डॉक्टर डॉक्टर भी दंग रह गए। कौशल के पेट में 3.5 इंच लंबा और 2 इंच चौड़ा फोन था।


डॉक्टर बोले-25 साल के करियर में ऐसा पहला केस
आईजीआईएमएस के डॉक्टर मनीष मंडल ने बताया कि 25 साल के मेडिकल करियर में यह ऐसा पहला केस था कि कोई मरीज मोबाइल निगल कर एडमिट हुआ हो। यह एक अजूबा केस था। जिसे इंडोस्कोपी मशीन से बिना चीर-फाड़ के निकाला गया। मोबाइल की लंबाई 3.5 इंच और चौड़ाई 2 इंच थी। उसकी हालत स्थिर है। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर बिंदे कुमार ने डॉक्टर आशीष झा के साथ पूरी टीम को बधाई दी है।

पुलिस को आता देख निगला था फोन
नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में पुलिस ने कौशर अली को जेल भेजा था। वह चनावे थाना में बंद था। वह जेल में अपने फोन पर बात कर रहा था। तभी पुलिस चेंकिग के लिए वहां पहुंची। पुलिस को आता देख कोशल घबरा गया। उसे समझ नहीं आया कि फोन कहां छुपाया जाए। उसने आनन-फानन में फोन को निगल लिया। फोन उसके छाती के नीचे पेट के पास जा फंसा। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जेलकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT