logo

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा बयान, TRE-4 में 26 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

sunil_kumar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार शिक्षक अभ्यर्थियों की भर्ती परीक्षा का मुद्दा तेज हो गया है। दरअसल शिक्षक अभ्यर्थी TRE-4 के लिए 1 लाख 20 हजार वैकेंसी की मांग कर रहे हैं। वहीं शिक्षा विभाग केवल 26 हजार से अधिक पदों पर भाली की बात करी रही है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने अब इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है और बड़ा बयान दे दिया है। 
शिक्षा मंत्री ने बताया है कि इस चरण में 26 हजार से अधिक पदों पर बहाली की जाएगी। रिक्तियों का नोटिफिकेशन भी अगले 4 से 5 दिनों में BPSC को भेज दिया जायेगा। और यदि इसके आबाद भी सीटें बचती है तो उन्हें TRE-5 के तहत जोड़ा जायेगा। वहीं शिक्षक अभ्यर्थी लगातार सीट बढाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस पर अब सुनील कुमार ने अब कहा है कि वैकेंसी स्कूलों में विषयवार और छात्रों की संख्या के आधार पर ही निकाली जाती है।
शिक्षक मंत्री ने आगे कहा है कि 26 हजार पद किसी भी तरह से कम नहीं है। उन्होंने बताया है कि 2 -3 जिलों में रोस्टर क्लियरेंस जारी है। इसकी प्रक्रिया पूरी होते ही वैकेंसी की सूची BPSC को भेज दी जाएगी। 
आपको बता दें कि TRE-4 के शिक्षक अभ्यर्थी लगातार पटना की सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। और मांग कर रहे हैं कि 1 लाख 20 हजार पदों पर भर्ती निकाली जाए। वहीं उनकी मांग है कि चुनाव से पहले इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाये। क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं यह भी चुनावी मुद्दा बनकर ना रह जाए। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar TRE-4 TRE-4 news bihar election bihar politics bihar teacher BPSC bihar education minister sunil kumar