logo

रोहतास के पुलिस ट्रेनिंग कैंप में 60 से अधिक महिला जवान हुई बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

mahila6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रोहतास जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां महिला बटालियन के बैरक में एक-एक कर लगभग 60 से अधिक महिला जवान बीमार होने लगी। उन सभी को उलटी और दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद पूरे बटालियन में हड़कंप मच गया। और सभी महिला जवान घाबरत से चिल्लाने लगी। 
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय सासाराम के महिला बटालियन में महिला जवान प्रशिक्षण ले रही हैं। और इन्हीं में लगभग 60 से अधिल महिला जवान फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार हो गई। जिसके बाद चक्कर, उलटी और दस्त की शिकायत आने के बाद सभी को आनन-फानन में सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। 
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को खाना खाने के बाद सभी महिला जवान अचानक से बीमार होने लगी। उलटी दस्त से परेशान होने के बाद अचानक से कुछ लड़कियां बेहोश होने लगी। जिन्हें तुरंत सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सभी का इलाज के लिए रखा गया है। 

कुछ महिला जवानों ने बताया कि मौके से एक पोटली मिली है जिसमें कुछ आपत्तिजनक वस्तु मिला है। संभव हो कि वह कोई जहरीला पदार्थ हो, हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट किया जा सकेगा। वहीं रोहतास एसपी रौशन कुमार के साथ बीएमपी के महिला बटालियन के कमांडेंट अशोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि हो सकता है उन्हें फूड पॉइजनिंग हुआ हो। सभी का इलाज किया जा रहा है। जो अब खतरे से बाहर हैं। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update rohtas police training camp rohtas news rohtas latest news