logo

जीतन राम मांझी पर सांसद अरुण भारती ने किया कटाक्ष, कहा- वाकई चिराग के पास नहीं है इस्तीफा देने का अनुभव

chirag_jitan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव का सियासी हलचल तेज है। और इस बीच सभी पार्टियां एक दूसरे पर बयानों से हमले करने से चूक नहीं रहे हैं। इसी बीच बिहार की दो पार्टी LJP और HAM एक दूसरे पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। खासकर जीतन राम मांझी को अक्सर चिराग पासवान पर विवादित बयान देते देखा जाता रहा है। एक दिन पूर्व ही उन्होंने चिराग पासवान पर उनके राजनीतिक अनुभव को लेकर सवाल उठा दिए थे। उन्होंने कहा था कि चिराग पासवान में अभी अनुभव की कमी है। 
लेकिन इस बयान के बाद अब चिराग पासवान के बहनोई व जमुई सांसद अरुण भारती ने जीतन राम मांझी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत साबित करने से पहले इस्तीफा देने का अनुभव वाकई चिराग पासवान के पास नहीं है।
बता दें कि अरुण भारती ने जिस घटना का जिक्र किया है वह दरअसल 2015 से जुड़ा हुआ है। जब जीतन राम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री थे, उस समय JDU की सरकार थी। माझी ने उस समय कुछ ऐसा काम किया था कि नीतीश कुमार ने उन्हे CM की कुर्सी छोड़ने के लिए कहा। लेकिन मांझी ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया जिसके बाद मांझी को JDU ने पार्टी से निकाल दिया था। JDU से निकाले जाने के बाद मांझी को विधानसभा में बहुमत साबित करना था लेकिन विश्वास मत हासिल होने से पूर्व ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। और अब भले ही NDA कह रही हो कि उनका गठबंधन साथ है लेकिन इन 2 पार्टियों में मतभेद लगातार नजर आ रहा है।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news chirag paswan chirag paswan news jitan ram manjhi atun bharti LJP HAM bihar election bihar politics