मुंगेर/बिहार
बिहार के मुंगेर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई, जिसमें एक महिला डंडे से चोट लगने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गई वहीं एक युवक का भी घायल होने की सूचना है। घटना हवेली खड़गपुर क्षेत्र के मगंनियातरी गांव का है। परिवार वालों ने कराया अस्पताल में भर्ती।

दो पक्षों में बढ़ा विवाद
जानकारी के मुताबिक, मंगनियातरी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद शुरु हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग मारपीट पर उतारु हो गए। इस विवाद में एक पक्ष की महिला के ऊपर डंडे से प्रहार किया गया जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से प्रदीप कुमार के बेटा अमित कुमार भी घायल है।
.jpeg)
महिला के परिजनों ने दी जानकारी
घटना में गंभीर रुप से घायल महिला की पहचान मंगनियातरी गांव निवासी श्याम मोहन यादव की पत्नी रुबी देवी के रुप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों ने घायल लोगों को खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को मुंगेर रेफर कर दिया। पूछताछ में घायल महिला के परिजनों ने बताया कि गांव के ही राजेश कुमार, संजीव कुमार, छोटू यादव, लाल यादव के साथ लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। जिसको लेकर मारपीट हुई।