logo

नड्डा की पहली चुनावी रैली आज, शाह का भी होगा दौरा; PM मोदी कल से संभालेंगे मोर्चा

bjp_leader.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी माहौल के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे गोह और पातेपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं आज शाम में अमित शाह भी बिहार दौरे पर आने वाले हैं। 
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में जेपी नड्डा की यह पहली रैली होगी। उनकी जनसभाओं को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता रैली स्थल पर पहुंचने लगे हैं। नड्डा सबसे पहले गोह विधानसभा क्षेत्र में स्थित हसनपुरा उच्च विद्यालय के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पातेपुर के उच्च विद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं अमित शाह कल यानी 24 अक्टूबर को सीवान और बक्सर में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 25 अक्टूबर को नालंदा, मुंगेर और खगड़िया में रैलियों में शामिल होंगे। शाह के साथ प्रधानमंत्री मोदी भी शुक्रवार को एनडीए के प्रचार के लिए बिहार पहुचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार यानि 24 अक्टूबर से बिहार में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। सबसे पहले वह समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम जाएंगे, जहां भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद समस्तीपुर और बेगूसराय में  जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar election news bihar politics news narendra modi jp nadda amit shah NDA news