logo

बिहार चुनाव : 18 सितंबर से NDA का पांचवां चरण कार्यकर्ता सम्मेलन, 55 विधानसभाओं में होगा आयोजन

bihar_NDA.jpg

पटना 
बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही एनडीए ने अपनी तैयारियों को और तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में 18 सितंबर से एनडीए के पांचवें चरण के कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत होगी। यह सिलसिला 19, 20, 21 और 23 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान राज्य की 55 विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा। इस बारे में जानकारी पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में एनडीए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने दी।
जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दावा किया कि बिहार का मौजूदा माहौल एनडीए के पक्ष में है और गठबंधन सभी 243 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों से महिला सशक्तीकरण को नई दिशा मिली है, जिसका नतीजा है कि एनडीए के आयोजनों में आधी से ज़्यादा भागीदारी महिलाओं की होती है।


अब तक एनडीए चार चरणों में 141 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुका है और चौथा चरण पूरा होते-होते यह संख्या 154 तक पहुंच जाएगी। गठबंधन के नेताओं का कहना है कि इन सम्मेलनों से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा और जोश देखने को मिल रहा है।
इस मौके पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपराध की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। सिवान जिले के सिसवन में दो दिन पहले लाली यादव की हत्या का जिक्र करते हुए नीरज ने कहा कि राजद के लोग ही ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लाली यादव पर हत्या समेत 38 मामले दर्ज थे, बावजूद इसके तेजस्वी यादव उनके परिवार से मिलने पहुंचे।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News