logo

NDA में सीटों पर बन गई बात! चिराग सीट बंटवारे पर राजी, जल्द हो सकती है घोषणा

chirag_paswan2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में चल रहा सीट शेयरिंग का विवाद अब सुलझता दिखाई दे रहा है। सूत्रों से खबर आई है कि लोजपा प्रमुख चिराग पासवान और BJP में सीटों को लेकर सहमती बन गई है। ऐसा माना जा रहा है, अब चिराग अब 25 से 26 सीटों पर अपने उम्मदीवार खड़े कर सकते हैं। और इसकी औपचारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है। 
बता दें कि सीट को लेकर NDA में मतभेद हो रहे थे। जहां एक तरफ जीतनराम मांझी नाराज चल रहे थे वहीं दूसरी ओर चिराग भी 35 से 40 सीटों पर अड़े हुए थे। जिसके बाद BJP ने चिराग को मनाने का कमान नित्यानंद राय को सौंपी थी। जिसके बाद सीट शेयरिंग की डील फाइनल करने में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने अहम भूमिका निभाई है। 
इस दौरान नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से कई बार मुलाकात की थी। और अब आज यानि शुक्रवार को हुई बैठक के बाद जब चिराग पासवान अपने मंत्रालय के लिए निकले, तो उन्होंने 'डील डन' के सवाल पर सिर हिलाकर सहमति जताई है। वहीं सीके पहले नित्यानंद राय भी बातचीत के दौरान मुस्कुराते दिखे थे। और कहा था कि "हमारे चेहरों की मुस्कान ही सब कुछ बता रही है। सब कुछ पॉजिटिव है।"
वहीं चिराग पासवान ने भी नित्यानंद राय के बयान का समर्थन किया है और कहा है कि "राय ने जो कहा, वही स्थिति है। सभी बातें समय आने पर विस्तार से साझा की जाएंगी।"
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar election bihar poltics news bihar bjp news bjp news NDA news LJP(R) news chirag paswan news