द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA के घटक दल आज अपने उम्मीदवारों के नामों कि घोषणा कर सकते हैं। बीते रविवार की शाम NDA ने सीट बंटवारे की जो समस्या थी उसे सुलझा कर सीटों का ऐलान कर दिया था। और ऐसी चर्चा है कि आज वह उन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मदीवारों कि घोषणा कि जा सकती है। .jpeg)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा से बिहार चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान कई शीर्ष नेताओं के साथ दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे, जहां प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा उम्मीदवारों कि घोषणा की जाएगी। 
वहीं सीट बंटवारे पर इंडिया महागठबंधन भी आज अपने पत्ते खोल सकती है। बता दें कि इंडिया महागठबंधन में भी सीट बंटवारे पर अब तक बात नहीं बन पायी है, जिससे उन्होंने अब तक सीटों और उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। .jpg)
वहीं NDA ने बीते रविवार कि शाम में सीट बंटवारे के पत्ते खोलते थे, जिसमें BJP को 101 सीटें, JDU को 101 सीटें, LJP(R) को 29 सीटें, RLM को 6 और HAM पार्टी को 6 सीटें मिली थी। इससे पहले NDA में भी सीट बंटवारे को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही थी।