मोकामा/गोपालगंज:
मोकामा-गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव (Mokama-Gopalganj assembly by-election) में निर्वाचित दोनों विधायकों ने आज सदन की सदस्यता की शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (Avadh Bihari Chowdhary) ने शपथ दिलाई। मोकामा राजद की नीलम देवी (Neelam Devi) और गोपालगंज सीट से निर्वाचित भाजपा की कुसुम देवी (Kusum Devi) आज से अपना पदभार संभालेगी। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे।

3 नवंबर को हुआ था चुनाव
मोकामा और गोपालगंज में 3 नवंबर को चुनाव हुआ था। मोकामा में जहां राजद को जीत मिली थी वहीं गोपालगंज में बीजेपी ने सफतला हासिल की थी। एक कड़े मुकाबले में बीजेपी ने राजद उम्मीदवार को हराया था। शपथ ग्रहण समारोह के बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने दोनों को बधाई दी। वहीं सीएम नीतीश, तेजस्वी यादव और विजय सिन्हा ने भी दोनों नव निर्वाचित विधायकों को सदन की सदस्यता ग्रहण पर शुभकामनाएं दीं।