logo

BIHAR : बेतिया गोली’कांड में नया एंगल आया सामने, मां को भगाने वाले से बेटे ने 10 साल बाद लिया बदला

be.jpg

बेतिया:
बिहार के बेतिया से गुरुवार सुबह फायरिंग की खबर सामने आई थी। घटना योगापट्टी थानाक्षेत्र के गोलीघाट डुमरी के अहिरौली गांव का है। गांव वालों ने फायरिंग (Firing) करने वाले एक युवक को खेत से पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की थी। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस (Bihar Police) अपराधी से पूछताछ कर रही थी। अब इस मामले से जुड़ी कुछ हैरान करने वाली बात सामने आई है।


बेगूसराय गोलीकांड से जोड़ा गया
बेतिया फायरिंग मामले ने अब अलग मोड़ ले लिया है। जहां एक तरफ इस मामले को बेगूसराय गोलीकांड से जोड़ा जा रहा था। लेकिन एसपी ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति रंजीत पटेल है। इसकी मां करीब 10 साल पहले विजय पटेल के साथ भाग गई थी।विजय पटेल रंजीत पटेल का फुफेरा भाई है। उस समय रंजित की उम्र 12 साल की थी। उक्त घटना के बाद रंजीत पटेल के पिता ने दूसरी शादी कर ली। इसी बात को लेकर रंजीत पटेल अपने फुफेरे भाई को जान से मारने की नीयत से उसके गांव गया था। इसके बाद उसने फायरिंग की वर्तमान में रंजीत पटेल की मां और विजय पटेल के संबंध के बारे में पुलिस जांच कर रही है।

राज्य की सियासत गरमाई
बता दें कि इस मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है। विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू किया और बेखौफ बदमाश व कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किये थे। मामला इतना गरमा गया कि मुख्यमंत्री को भी इस मामले में बयान देना पड़ा था। तो वहीं अब बेतिया में गोलीबारी की खबर सामने आयी है। कई जगह मीडिया प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर इसे बेगूसराय गोलीकांड की तरह दिखाया जा रहा है।