logo

छपरा में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, दहेज में बाइक न मिलने से नाराज था पति; परिजनों का आरोप

छपरा में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, दहेज में बाइक न मिलने से नाराज था पति; परिजनों का आरोप

छपरा/बिहार
छपरा में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज में बाइक मांगने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार है। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव का है।

शुक्रवार को सालगिरह था
मृतिका की पहचान रीता कुमारी के नाम से हुई है। जानकारी के मुताबिक, रीता की शादी एक साल पहले ही  नीरज यादव से हुई थी। शुक्रवार को उनकी शादी की सालगिरह थी। इसी बीच दोनों के बीच विवाद शुरु हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने रीता का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। 

ससुराल वाले फरार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पूछताछ में मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वाले शादी में दहेज में बाइक की मांग रखे थे, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मायका वाले बाइक नहीं दे पाये थे। इसी को लेकर रीता पर हमेशा दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी बात को लेकर शुक्रवार को भी बहस हुई होगी और गला दबाकर मार दिया। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।

Tags - Chhapra murder case Bihar dowry death Newly married woman murdered Chhapra crime news Bihar crime update