logo

पटना : PFI के दो ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, गजवा ए हिन्द से जुड़ा है मामला

nia6.jpg

पटना:
फुलवारीशरीफ टेरर मॉडल मामले (Phulwarisharif Terror Model Cases) को लेकर NIA ने बिहार में एक बार फिर छापेमारी शुरू की है। ताजा जानकारी के अनुसार PFI से जुड़े ठिकानों पर NIA की टीम सुबह से छापेमारी (NIA team raids on PFI related locations since morning) कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम गजवा ए हिन्द (Ghazwa-e-Hind) से जुड़े मामले में छापेमारी कर रही है। टीम मामले से जुड़े मरगुब अहमद उर्फ दानिश के घर पहुंची है। बताया जा रहा है कि भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ NIA के अधिकारी भी फुलवारीशरीफ पहुंचे हैं। 


गजवा ए हिन्द क्या है
मुस्लिम स्कॉलरों की मानें तो 'गजवा-ए-हिंद' का मतलब सामान्य तौर पर समझें तो जब किसी गैर इस्लामिक राष्ट्र या प्रदेश पर मुस्लिम समाज के लोग युद्ध कर उसपर कब्जा करते हैं तो इस प्रक्रिया को गजवा-ए-हिंद कहा जाता है। 'गजवा-ए-हिंद' का संधि विच्छेद करके इसका अर्थ समझें तो युद्ध को गजवा कहा जाता है। काफिरों को युद्ध में हराने की प्रक्रिया को 'गाज़ी' कहा जाता है। यहां हिंद का मतलब हिन्दुस्तान यानी भारत है। इसलिए जब कोई मुस्लिम देश या संगठन भारत में इस्लाम को स्थापित करने का युद्ध या अभियान चलाते हैं तो उसे 'गजवा-ए-हिंद' कहते हैं।