logo

सौगात : बिहार से झारखंड की दूरी होगी कम, नितिन गडकरी NH का उद्घाटन और पुल का करेंगे शिलान्यास

gadkari.jpg

बक्सर:
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) बिहार को बड़ी सौगात देने वाले हैं। गडकरी सोमवार यानि आज 3600 करोड़ की लागत से बनी दो महत्वपूर्ण सड़क और एक पुल परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम रोहतास और बक्सर में होने वाला है। इस कार्यक्रम डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) में शामिल होंगे। बता दें कि काफी दिनों बाद गडकरी और तेजस्वी एक मंच पर एक साथ नजर आएंगे। उनके आने को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं में गडकरी के आगमन को लेकर  खासा उत्साह है।


92 किलोमीटर की 4 लेन नेशनल हाइवे का करेंगे उद्घाटन

नितिन गडकरी आज परियोजनाओं में बक्सर की भूमि से 3390 करोड़ की लागत से कोईलवर और बक्सर के बीच बने 92 किलोमीटर 4 लेन नेशनल हाइवे का उद्घाटन करेंगे। वहीं रोहतास जिले के नौहट्‌टा से पंडुका और झारखंड के श्रीनगर के बीच सोन नदी पर 210 करोड़ की लागत से बनने वाले 2.15 किलोमीटर लंबे पुल का शिलान्यास करेंगे। रोहतास में सड़क के बनने के बाद पंडुका और झारखंड के गढ़वा की दूरी 200 KM से घटकर 63 KM हो जाएगी। इसके साथ ही लोगों के जाम से भी आराम मिलेगा।

दिल्ली से पटना अब 10 घंटे से पहुंचेगे 

कोईलवर और बक्सर के बीच बने 92 किलोमीटर 4 लेन नेशनल हाइवे बनने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बिहार का सुगम संपर्क होगा। लखनऊ के रास्ते दिल्ली पहुंचना आसान होगा। दिल्ली पहुंचने का समय 15 घंटे से घटकर 10 घंटे हो जाएगा। आरा में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। 37 अंडरपास के बन जाने से पैदल यात्रियों को सुविधा होगी।