द फॉलोअप डेस्क
बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का कहन देखने को मिल रहा है। खबरों की मानें तो अबतक मोतिहारी जिले में पिछले 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों की स्थिति नाजुक है। जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। वहीं डीआइजी जयकांत ने अबतक केवल 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। अब इस मामले पर सीएम का बयान सामने आया है।

कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
नीतीश कुमार ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। मैने मामले को लेकर पूरी जानकारी मांगी है। बिहार में सभी देख रहे हैं कितनी सक्रियता है। हर तरह से जांच हो रही है। फिर भी कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों को भी गलत काम नहीं करना चाहिए। सभी को इसे समझना चाहिए। किसी को नुकसान होता है तो उसको देखा न जाता है। हमलोग तो किसी का नुकसान हो जाता है तो सब चीज को न देखते हैं।' बता दें कि बढ़ते मौत के मामलों को देखते हुए मेडिकल की एक टीम मोतिहारी में कैंप कर रही है। हालांकि अभी तक जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं हुई।

डीएम-एसपी ने कहा डायरिया-फूड पॉइजनिंग से हो रही मौतें
इस मामले में जांच करने के लिए पटना से मद्य निषेद्य इकाई की एक स्पेशल टीम मोतिहारी जा रही है। स्पेशल टीम में 5 पुलिस अफसर शामिल हैं। इनमें 2 डीएसपी और 3 इंस्पेक्टर हैं। डीएम-एसपी का कहना है कि डायरिया-फूड पॉइजनिंग से मौतें हुई हैं।