logo

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, कहा- विपक्षी एकता पर सबकुछ तय हो जाने पर करेंगे देश भ्रमण 

nitish1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्षी पार्टियों को एक करने में लगे हैं। इसे लेकर लगातार वो विपक्षी पार्टियों से मिल रहे हैं। इसी बीच नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। नीतीश ने कहा है कि जब विपक्षी एकता के लिए सबकुछ तय हो जाएगा तो वो देश भ्रमण करेंगे। यह बात सीएम ने बाबा साहब की जयंती पर जदयू प्रदेश कार्यलय में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था। सीएम ने कहा कि भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट को लेकर कांग्रेस सहमत है। हमारी बात हुई है।


सभी बातों पर होगी चर्चा
नीतीश कुमार ने कहा कि 7 महीने पहले भी हमने विपक्षी पार्टियों से बात की थी। हमें उनसे बात कर कर बहुत अच्छा लगा था। लेकिन फिर रुके हुए थे। अब एक बार फिर बातचीत शुरू हुई है। बात आगे बढ़ने लगी है। बहुत जल्द ज्यादा से ज्यादा पार्टियां हमारे साथ आएंगी। सीपीआई-सीपीएम से भी बात हो गई है। सब लोग एक दूसरे से बात करेंगे। हमारा उद्देश्य ही है कि जितने लोग एक साथ हो जाएंगे। एक साथ बैठेंगे क्या करना है। वह तय किया जाएगा कहां-कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा। इस बात पर भी चर्चा होगी और सब कुछ तय किया जाएगा।


इन्हें अपनी पार्टी में जोड़ने में लगी बीजेपी
जानकारी हो कि जब नीतीश कुमार ने भाजपा से अलग होकर महागठबंधन के साथ सरकार बनाई थी। तब से वो विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हैं। वो लगातार विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT